The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

तीन हुक्का बार में पुलिस की रेड, भारी मात्रा में हुक्का और नशे का सामान जब्त

Spread the love

रायपुर । सीएम भूपेश बघेल ने एसपी-डीएसपी की क्लास लगाते हुए प्रदेश में नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, उन्होंने हुक्का बार पर भी कार्रवाई का निर्देश दिया है। इसके बाद भी राजधानी रायपुर के कई इलाकों में हुक्का बार का संचालन किया जा रहा था। हुक्का बार संचालन की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम ने तेलीबांधा इलाके के तीन हुक्काबारों पर दबिश देकर हुक्का और नशे का सामान जब्त किया है। जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर में पुलिस की टीम ने देर रात हाफ एंड हाफ, व्हाइट आर्क कैफे और मिनिस्ट्री कैफे हुक्का बारा में दबिश दी है। इस दौरान पुलिस की टीम पाया कि यहां कैफे की आड़ में नशे की नर्सरी लगी हुई थी। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में हुक्का और नशे का सामान जब्त किया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor