The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

स्कूल में अंग्रेजी बोलने को लेकर विवाद से हंगामा, छात्रों ने 3 घंटे किया प्रदर्शन

Spread the love

उज्जैन के नीलगंगा थाना क्षेत्र स्थित उत्कृष्ट विद्यालय में शिक्षक और छात्रों के बीच विवाद के बाद हंगामा हो गया। कक्षा 12वीं के छात्रों ने एक महिला इंटर्न शिक्षिका और एक पुरुष शिक्षक पर अभद्र व्यवहार व मारपीट का आरोप लगाते हुए स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया। छात्रों के समर्थन में पहुंचे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) कार्यकर्ताओं ने शास्त्री नगर रोड पर चक्काजाम कर दिया, जो करीब तीन घंटे तक चला। छात्रों का आरोप था कि इंटर्न शिक्षिका शुभी जायसवाल ने अंग्रेजी बोलने को लेकर दबाव बनाया और विरोध करने पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, वहीं शिक्षक रवि पंड्या पर छात्रों के साथ मारपीट का आरोप लगाया गया। दूसरी ओर शिक्षिका ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि कुछ छात्रों ने कक्षा में अनुशासनहीनता की और विवाद के दौरान शिक्षक को बुलाया गया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली। प्रदर्शन के बाद स्कूल प्राचार्य विभा शर्मा ने लिखित आश्वासन दिया कि इंटर्न शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से विद्यालय से हटा दिया गया है, जबकि शिक्षक रवि पंड्या के मामले में जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद छात्रों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *