The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

नरोत्तम के समर्थन की उमा भारती ने की तारीफ, आशुतोष को दिया आशीर्वाद

Spread the love

दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के तौर पर आशुतोष तिवारी के नाम की घोषणा के बाद जारी सियासी हलचल के बीच पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने प्रतिक्रिया देकर नई चर्चा छेड़ दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के फैसले की सराहना की और आशुतोष तिवारी के नामांकन में शामिल होने के उनके निर्णय को राजनीति का आदर्श उदाहरण बताया। उमा भारती ने नरोत्तम मिश्रा के प्रति सम्मान जताते हुए कहा कि उनका यह कदम पार्टी में सकारात्मक संदेश देता है। उन्होंने बताया कि आशुतोष तिवारी ने टिकट मिलने के बाद उनसे फोन पर आशीर्वाद मांगा था, जिसे उन्होंने वृंदावन से सहर्ष दे दिया। दतिया उपचुनाव में टिकट को लेकर उठे असंतोष के बीच नरोत्तम मिश्रा के समर्थन और उमा भारती के बयान को भाजपा के भीतर समन्वय और डैमेज कंट्रोल की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि इससे पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में मदद मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *