The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

PUBLICINTERESTChhattisgarhPoliticsStateWorship

बरसते पानी में नहीं रुके शिवभक्तों के कदम, पाटन से टोलाघाट तक निकली भव्य कांवर यात्रा

Spread the love

पाटन। सावन के तीसरे सोमवार के पावन अवसर पर 17 अगस्त को बोल बम कांवर यात्रा समिति, पाटन के संयोजक श्री जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में पाटन से टोलाघाट तक भव्य एवं विशाल कांवर यात्रा निकाली गई। लगातार हो रही बारिश और विपरीत मौसम के बावजूद शिवभक्तों की आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं आई। बारिश में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु हाथों में कांवर लिए “बोल बम, हर हर महादेव” के जयघोष के साथ यात्रा में शामिल हुए। पूरे मार्ग में भक्ति और उत्साह का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।

यात्रा का शुभारंभ पाटन के ओग्गर तालाब में विराजमान भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक के साथ हुआ। इसके पश्चात हजारों शिवभक्त कांवर लेकर टोलाघाट के लिए रवाना हुए। बारिश के बीच भी श्रद्धालुओं का कारवां लगातार आगे बढ़ता रहा। महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों सहित विभिन्न वर्गों के श्रद्धालुओं ने DJ में भोलेबाबा के भक्ति में डूबे हुए उत्साहपूर्वक इस धार्मिक यात्रा में सहभागिता निभाई।

कांवर यात्रा के संयोजक श्री जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि कांवर यात्रा आस्था, अनुशासन, सेवा, श्रद्धा, सनातन संस्कृति और सामाजिक समरसता का महापर्व है। आज हुई बारिश ने शिवभक्तों के उत्साह को रोकने के बजाय उनकी आस्था को और मजबूत किया। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ के प्रति श्रद्धा और विश्वास के साथ हजारों श्रद्धालुओं ने बारिश में भी यात्रा पूरी की, जो पाटन क्षेत्र की धार्मिक चेतना और सामूहिक आस्था का अद्भुत उदाहरण है।

उन्होंने यात्रा में शामिल सभी शिवभक्तों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों, युवा मंडलों, महिला समूहों, जनप्रतिनिधियों, व्यापारी बंधुओं, स्वयंसेवकों तथा आयोजन में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

बारिश में भी गूंजता रहा हर हर महादेव

कांवर यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में बोल बम और हर हर महादेव के जयघोष गूंजता रहा। बारिश के बीच कांवरियों की कतार और श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। जगह-जगह श्रद्धालुओं एवं सेवाभावी लोगों द्वारा कांवरियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं एवं सेवा कार्य किए गए।

एक मुट्ठी दान भगवान शंकर के नाम से बना महाप्रसाद

टोलाघाट पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए “एक मुट्ठी दान भगवान शंकर के नाम” अभियान के माध्यम से प्राप्त अन्न सहयोग से महाप्रसाद की व्यवस्था की गई। श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए अन्न और सहयोग से तैयार महाप्रसाद का वितरण शिवभक्तों के बीच किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

सोनहा बादर की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने बांधा समां

टोलाघाट में धार्मिक आयोजन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। प्रसिद्ध गायक जितेंद्र साहू कृत सोनहा बादर की अनुपम सांस्कृतिक प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया।

मौके पर मुख्य रूप से दुर्ग के लोकप्रिय सांसद विजय बघेल, छत्तीसगढ़ अन्य पिछडा आयोग के उपाध्यक्ष (केबिनेट मंत्री दर्जा) ललित चंद्राकार, साजा के पूर्व विधायक लाभचंद बाफना, डोंगरगढ़ के पूर्व विधायक विनोद खांडेकर, तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष जितेन्द्र साहू, नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष योगेश निक्की भाले,मंडल अध्यक्ष रानी केशव बन्छोर, ज्योति प्रकाश साहू,कमलेश चंद्राकार, जनपद पंचायत के अध्यक्ष कीर्ति नायक, उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, सभापति प्रणव शर्मा एवं समस्त जनपद सदस्य गण, लालेश्वर साहू,खेमलाल साहू,हर्षा लोकमणि चंद्राकर,रोमनाथ वर्मा, माधव प्रसाद वर्मा, राजेश्वरी वर्मा, दिलीप साहू,राजा पाठक, राजेश चंद्राकार, संदीप बन्छोर,आशीष बन्छोर, भास्कर वर्मा,नारद साहू,संजू वर्मा,सागर सोनी, केवल देवांगन,निशा सोनी,देवेन्द्र ठाकुर,जितेंद्र निर्मलकर, संगीता धुरंधर,अन्नपूर्णा पटेल,बाबा वर्मा, नेहा वर्मा, तृप्ति चंद्राकार , जयश्री राजपूत, संगीता सिंह, विनय चंद्राकार,शीतला ठाकुर,उपासना वैष्णव, सीता साहू,गीता वर्मा,समीर बंछोर,प्रवीण मड़रिया ,अजय निर्मल, नोहर साहू, कमलेश साहू,विजय बन्छोर,दामोदर चक्रधारी, नारद सेन,जयप्रकाश साहू,डॉ सुरेश साहू,देवेंद्र ठाकुर,राजू निषाद,रागिनी निषाद,प्रेम लाल साहू,इंदिरा साहू, आर एन वर्मा,विनोद साहू,घनश्याम सोनी,गिरधर बघेल,रमेश देवांगन, खेमीन साहू,तनुजा साहू,चित्रसेन कलिहारी,फत्ते वर्मा, प्रवीण यदु,चंदू देवांगन,प्रमोद नेमा,प्रमोद बाघ, मदन वढ़ाई, विजय ताम्रकार,रवि सिंगौर,विनय चंद्राकर,बीरेन्द्र कौशिक,कामता सिंगौर,लुभम बंछोर,पुष्पेंद्र बन्छोर, गोकुल वर्मा, मनोज वर्मा,गुलशन सोनी,राहुल देवांगन,डा. श्रवण साहू,राजेंद्र साहू,मिलन देवांगन, कुणाल वर्मा, आर्यन देवांगन, तामेश वर्मा, देवेंद्र ठाकुर, आकाश यदु, भूपेश साहू, विद्यासागर निषाद सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त उपस्थित थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *