The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

चाकू लहराकर आने -जाने वालों को भयभीत कर रहा व्यक्ति पुलिस को देखकर लगा भागने ,आर्म्स एक्ट के तहत मामला

Spread the love

”संजय चौबे”
रायपुर।
राजधानी रायपुर के टिकरापारा इलाके में पुलिस ने एक व्यक्ति को धारदार चाकू लहराकर आम लोगों को डराने -धमकाने के जुर्म में गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक टिकरापारा पुलिस को 14 अक्टूबर को पेट्रोलिंग के दौरान जरिये मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि शीतला चौक मठपारा दुर्गा पंडाल के पास में एक लडका अपने हांथ में धारदार नोंकदार चाकू लेकर लहराते हुये आने जाने वाले लोगों को डरा धमका कर भयभीत कर रहा है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंच पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। वह अपने हांथ में स्टील का धारदार नोंकदार चाकू लेकर लहराते हुये आम लोगों को डराते धमकाते मिला जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे पुलिस स्टाफ ने घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम सूर्य प्रकाश सोनी पिता ओम प्रकाश सोनी उम्र 27 साल निवासी शीतला चौक मठपारा थाना टिकरापारा रायपुर का रहने वाला बताया। आरोपी को चाकू रखने के संबंध में धारा 91 जा.फौ. का नोटिस देकर कोई वैध दस्तावेज हो तो पेश करने नोटिस तामिल किया जो कोई दस्तावेज नही होना बताया। जिस पर आरोपी के कब्जे से एक स्टील का धारदार, नोंकदार, बटनवाला चाकू जो बटन दबाने से खुलता बंद होता है जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *