The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

विचाराधीन बंदी के मृत्यु की होगी जांच , जांच अधिकारी नियुक्त

Spread the love

अम्बिकापुर। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कुंदन कुमार द्वारा संशोधित आदेश जारी कर बंदी की मृत्यु की दाण्डिक जांच हेतु डिप्टी कलेक्टर बी.आर. खाण्डे को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।
बंदी बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के थाना सामरीपाट के ग्राम कुटकू निवासी कपिल सिंह पिता रामचरित्र यादव की मृत्यु 13 नवंबर 2022 को हो गई थी। कलेक्टर ने जांच अधिकारी को निर्देशित किया है कि बंदी की जेल प्रवेश के समय स्वास्थ्य की क्या स्थिति थी, बंदी कब बीमार हुआ, उसे ईलाज के लिए जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर कब भेजा गया, क्या बंदी अचानक बीमार हुआ और उसकी मृत्यु हो गई। उपचार के समय उन्हें कौन-कौन सी औषधियां दी गई। बंदी के उपचार के समय यदि कोई लापरवाही बरती गई है ,तो लापरवाही के लिए दोषी अधिकारी अथवा कर्मचारी कौन-कौन हैं ? बंदी के साथ कोई अमानुषिक कृत्य तो नहीं किया गया है जिससे बंदी की मृत्यु हुई हो। क्या बंदी को शारीरिक या मानसिक यातना दी गई है ? यदि ऐसा हुआ हो तो दोषी अधिकारी या कर्मचारी कौन-कौन हैं ? उपरोक्त बिंदुओं के संबंध में एक माह में प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor