The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

महिला अपराध के विरोध में सड़कों पर उतरे आक्रोशित ग्रामीण

Spread the love

आलीराजपुर जिले के बोरी थाना क्षेत्र में विधवा महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म, डकैती और अमानवीय बर्बरता की घटना के विरोध में रविवार को लोगों का आक्रोश सड़कों पर नजर आया। बोरी समेत आसपास के दर्जनों गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों और युवाओं ने मोटरसाइकिल रैली निकालकर पीड़िता को न्याय दिलाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने “पीड़िता को न्याय दो”, “दोषियों को गिरफ्तार करो” और “कड़ी कार्रवाई करो” जैसे नारे लगाए। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई और प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो नगर बंद, चक्काजाम और बड़े आंदोलन का सहारा लिया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह मामला केवल एक महिला से जुड़ा अपराध नहीं बल्कि समाज की सुरक्षा और सम्मान से जुड़ा गंभीर मुद्दा है। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए बोरी थाना प्रभारी की भूमिका की समीक्षा और आवश्यक कार्रवाई की मांग पुलिस अधीक्षक से की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *