The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

कुंदरापारा में हिस्ट्रीशीटर की बेरहमी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

 दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र स्थित कुंदरापारा में हिस्ट्रीशीटर लेखराम कोठारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लेखराम कोठारी को हाल ही में दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जेल से रिहा होने के बाद रविवार रात कुंदरापारा में कुछ लोगों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए मामले की जांच जारी रखी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *