The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

सिंगरौली, निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार का आरोप पुल ढहा

Spread the love

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में सरकारी निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। देवसर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत कठदहा के अधियरिया गांव में करीब 10 लाख रुपये की लागत से बनाया गया पुल कुछ समय बाद ही भरभराकर ढह गया। बताया जा रहा है कि यह पुल पांचवें राज्य वित्त आयोग योजना के तहत बनाया गया था, लेकिन भारी वाहनों का दबाव आने से पहले ही इसका बड़ा हिस्सा बीच से टूटकर धंस गया। मौके पर पुल का टूटा ढांचा और बाहर निकली सरिए निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पुल निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया, जिसके कारण यह स्थिति बनी। लोगों का कहना है कि अगर इस पुल से कोई भारी वाहन गुजरता तो बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *