The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

कोयले से लदे ट्रेलर दो युवतियों को कुचला पेट से गुजरा टायर, एक गंभीर

Spread the love

कोरबा। बालको थाने क्षेत्र में आज रिंग रोड स्थित डेंगूनाला पुल के पास कोयले से लदे ट्रेलर और बाइक की जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार दो युवतियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बाइक क्रमांक सीजी 10 CB 2635 पर तीन लोग सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान डेंगूनाला पुल के पास सामने से आ रहे कोयला लदे ट्रेलर क्रमांक सीजी 12 बीजी 2932 ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में बाइक पर सवार दो युवतियों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं बाइक चला रहे युवक को गंभीर चोटें आई हैं। राहगीरों ने तुरंत डायल-112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल युवक को तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है।
बालको थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही बालको थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक युवतियों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों और बाइक के दस्तावेजों के आधार पर परिजनों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में ले लिया है और चालक से पूछताछ की जा रही है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते यह दुर्घटना हुई।
हादसे के बाद डेंगूनाला पुल के पास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सड़क पर खून और बाइक के टुकड़े बिखरे देखकर लोगों में दहशत फैल गई। कुछ देर तक रिंग रोड पर आवागमन भी बाधित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रेलर और क्षतिग्रस्त बाइक को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने वाहन चालकों से रिंग रोड पर सावधानी से वाहन चलाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *