The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

दवाओं की गुणवत्ता, जांच प्रक्रिया और खरीद नियमों पर उठे सवाल, सरकार ने दी सफाई

Spread the love

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन गुजरात में ब्लैकलिस्ट की गई दवाइयों की छत्तीसगढ़ में सप्लाई का मुद्दा विपक्ष ने उठाया। कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से दवाओं की गुणवत्ता, जांच प्रक्रिया और खरीद नियमों को लेकर सवाल किए। उन्होंने आरोप लगाया कि मरीजों को गुणवत्ताहीन दवाइयों की आपूर्ति की जा रही है और सरकार से प्री-टेस्ट व्यवस्था को लेकर जवाब मांगा। स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि सीजीएमएससी के नियमों के अनुसार दवाइयों की आपूर्ति के बाद लैब में जांच कराई जाती है। उन्होंने बताया कि गुजरात मेडिकल सर्विसेस कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा यूनिक्योर इंडिया लिमिटेड की कुछ एस्पिरिन दवाओं को गुणवत्ता मानकों पर विफल होने के कारण ब्लैकलिस्ट किया गया था, जिसकी सूचना मिलने के बाद छत्तीसगढ़ में संबंधित दवा के क्रय आदेश और दर अनुबंध को एहतियातन निरस्त कर दिया गया। मंत्री ने कहा कि गुजरात में प्रतिबंधित दवाएं और छत्तीसगढ़ में खरीदी गई दवा अलग-अलग थीं तथा जनहित को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *