The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

एसईसीएल की पूर्णत: महिला संचालित डिस्पेंसरी ने पूरा किया एक वर्ष

Spread the love

बिलासपुर। महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में एसईसीएल में शुरू की गई कोल इंडिया की प्रथम पूर्णत: महिला संचालित डिस्पेंसरी, एसईसीएल के वसंत विहार डिस्पेंसरी ने अपनी स्थापना का एक वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण किया। इस अवसर पर आयोजित प्रथम वर्षगांठ समारोह में एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) श्री हरीश दुहन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ केक काटकर किया गया। समारोह में वसंत विहार डिस्पेंसरी की समस्त महिला चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी, इंदिरा हेल्थ सेंटर के चिकित्सक तथा अन्य चिकित्सा कर्मी उपस्थित रहे। विगत एक वर्ष से यह डिस्पेंसरी पूर्णत: महिला चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा सफलतापूर्वक संचालित की जा रही है तथा कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रही है।
इस अवसर पर अपने संबोधन में सीएमडी श्री हरीश दुहन ने कहा कि कोल इंडिया की प्रथम पूर्णत: महिला संचालित डिस्पेंसरी एसईसीएल के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में अपनी क्षमता, नेतृत्व और कार्यकुशलता का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं तथा यह पहल संगठन में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी का सशक्त उदाहरण है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस डिस्पेंसरी को ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंसÓ के रूप में विकसित करने की परिकल्पना के साथ एसईसीएल निरंतर कार्य कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *