The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

ब्रेक फेल होने से नदी में गिरी एंबुलेंस, डेढ़ घंटे के रेस्क्यू के बाद निकाला गया

Spread the love

मध्यप्रदेश के सतना जिले में गुरुवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। उचेहरा थाना क्षेत्र में बरुआ नदी के पुराने पुल से गुजर रही एक एंबुलेंस अचानक अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद क्रेन की मदद से एंबुलेंस को नदी से बाहर निकाला गया। हादसे में एंबुलेंस चालक सहित दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उचेहरा में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, एंबुलेंस चालक शुभम परोहा (पिता स्व. कृष्ण परोहा), निवासी बंदरहा उचेहरा से भटगवां डिलीवरी केस लेने जा रहे थे। इसी दौरान बरुआ नदी के पुराने पुल पर एंबुलेंस का ब्रेक फेल होने की आशंका जताई जा रही है, जिसके कारण वाहन अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त एंबुलेंस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए चालक के बयान और वाहन की तकनीकी जांच कराई जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *