The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

गोंचा रथयात्रा के दौरान बड़ा हादसा टला, पहिए से घायल हुई बुजुर्ग महिला

Spread the love

जगदलपुर में ऐतिहासिक गोंचा महापर्व के दौरान गुरुवार को रथ खींचने के समय एक हादसा हो गया। गोलबाजार के पास रथ खींचते समय एक बुजुर्ग महिला अचानक रथ के पहिए की चपेट में आ गई, जिससे उसकी हथेली में फ्रैक्चर हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला का हाथ रथ के पहिए के नीचे आ गया था और पहिया हथेली के ऊपर से गुजर गया। घटना के तुरंत बाद श्रद्धालुओं और रथ खींच रहे लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए रथ को रोक दिया और घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसकी हथेली में फ्रैक्चर की पुष्टि की है और फिलहाल उसका इलाज जारी है। राहत की बात यह रही कि हादसा बड़ा रूप नहीं ले पाया और महिला की जान सुरक्षित बच गई। घटना के बाद कुछ देर के लिए रथयात्रा स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था, लेकिन स्थिति सामान्य होने के बाद यात्रा फिर से शुरू कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *