The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

दतिया उपचुनाव, भाजपा की 32 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति की कमान नरोत्तम मिश्रा को

Spread the love

दतिया विधानसभा उपचुनाव-2026 को लेकर भाजपा ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने उपचुनाव के लिए 32 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति का गठन किया है, जिसकी जिम्मेदारी पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को सौंपी गई है। उपचुनाव प्रभारी भारत सिंह कुशवाह की अनुशंसा पर गठित इस समिति में जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाह, विधायक प्रदीप अग्रवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विवेक नारायणी समेत 32 वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है। समिति में जिला पंचायत, नगर पालिका और भाजपा संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। भाजपा प्रदेश महामंत्री और दतिया उपचुनाव के सह प्रभारी राहुल कोठारी ने समिति गठन का आदेश जारी करते हुए बताया कि इसका उद्देश्य चुनावी रणनीति को मजबूत करना और संगठन के सभी स्तरों पर बेहतर समन्वय स्थापित करना है। नरोत्तम मिश्रा को चुनाव संचालन समिति का प्रमुख बनाए जाने से स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी इस उपचुनाव को बेहद अहम मानते हुए पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरने की रणनीति पर काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *