The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

भाजपा महिला मोर्चा की चार मंडलों की सूची जारी

Spread the love

राजनांदगांव। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी तथा जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत की सहमति से भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पुष्पा गायकवाड़ ने महिला मोर्चा के विभिन्न मंडलों के पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की है।
राजनांदगांव उत्तर मंडल अध्यक्ष शैल यादव, उपाध्यक्ष उषा गुप्ता, टिमन साहू, सरस्वती यादव, दक्षा डाकलिया, विम्मी श्रीवास्तव, महामंत्री जमुना साहू, प्रेमा सोनकर, मंत्री सीमा साहू, अंजू ठाकुर, गीता दुबे, मंजू रानी साहू, दक्षा पंडित, कोषाध्यक्ष हर्षदा, सह-कोषाध्यक्ष संगीता मानिकपुरी, मीडिया प्रभारी विद्या यादव, सोशल मीडिया प्रभारी स्वाती ठाकुर, कार्यालय मंत्री उषा वर्मा।
डोंगरगढ़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दुर्गेश्वरी विश्वकर्मा, महामंत्री महेश्वरी यादव, वेदकुवर वर्मा, उपाध्यक्ष देहूती वर्मा, उत्तरा वर्मा, नारायणी मंडावी, गायत्री महोबिया, मंत्री रूपाबाई कंवर, कौशिल्या विश्वकर्मा, सविता यदु, शारदा यदु, कोषाध्यक्ष पूजारानी, मीडिया प्रभारी गुनी साहू, सोशल मीडिया प्रभारी खुशबू साहू, सह-सोशल मीडिया प्रभारी सरस्वती कुंजाम, सांस्कृति प्रभारी ललीता साहू, प्रवक्ता सीमा साहू, कार्यालय प्रभारी भारती खुटेल। तुमड़ीबोड़ मंडल अध्यक्ष मेघा साहू, उपाध्यक्ष संध्या साहू, लीला मंडावी, मीनाक्षी देशलहरे, एन. कुमारी कंवर, भारती शर्मा, महामंत्री तरूण साहू, सत्यवती मरकाम, मंत्री नीराबाई यादव, निर्मला वर्मा, सीता साहू, प्रीति साहू, कुसुम यारदा, कोषाध्यक्ष पार्वती सूर्यवंशी, सह-कोषाध्यक्ष देवकुमारी निषाद, मीडिया प्रभारी आशा यादव, बूथ मित्र भारती वर्मा, सह-मीडिया प्रभारी चंद्रकांता भारद्वाज, प्रवक्ता राखी साहू, सह-प्रवक्ता माधुरी साहू, कार्यालय प्रभारी, निर्मला साहू।
कुमर्दा मंडल अध्यक्ष चित्ररेखा साहू, उपाध्यक्ष चेकीबाला चौहान, निरूपा वैष्णव, हेमा नेताम, महामंत्री भगवती निषाद, लक्ष्मी मंडावी, मंत्री हिरमत साहू, गंगोत्री मरकाम, उषा भारती, कला देवांगन, विशाखा रावटे, कोषाध्यक्ष डामेश्वरी साहू, मीडिया प्रभी माधुरी साहू, सोशल मीडिया प्रभारी संध्या यादव, मन की बात प्रमुख काजल मंडावी को शामिल किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने कहा की प्रत्येक कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। महिला मोर्चा की कार्यकर्ता संगठन की रीति नीति एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करती है। उनकी सक्रिय भागीदारी, समर्पण और संगठनात्मक क्षमता से पार्टी को निरंतर मजबूती मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *