The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhUncategorized

सब्जी खरीदने गई महिला का चैन व अंगुठी लूटकर दो लोग भागे,मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

दुग/बिलासपुर। बिलासपुर जिले के सिविल लाईन इलाके में एक महिला लूट की शिकार हो गई। सब्जी खरीदकर वापस आते समय दो लड़के डरा धमका गले का चैन व अंगुठी लूटकर भाग गए।मामले की रिपोर्ट सिविललाईन थाने में दर्ज करायी गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक बी 126 रामाग्रीन​ सिटी सरकंडा,बिलासपुर निवासी श्रीमती गीता गौतम 52वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 17 अगस्त को वह दोपहर 1:30बजे बृहस्पति बाजार अपनी स्कूटी से सब्जी खरीदने गई थी। सब्जी खरीदकर वापस आई तब देखी की एक लड़का उनकी स्कूटी के पास मंडरा रहा है।उसकी गतिविधि संदिग्ध लगने पर उन्होंने अपने मोबाईल से युवक की फोटों ​खिंच लिया,गाड़ी के पास जाने पर युवक का दूसरा साथी भी वहां आ गया और रायपुर जाने के लिए दोनों ट्रेन व बस का रास्ता पुछने लगे।इसी दौरान एक लड़का बोला कि तुमने हमारा फोटो खींचा है। में जेब कुछ रखा हुं तुम्हे मार दूंगा यह कहकर डराया व पीड़िता का सोने की चैन व अंगुठी उतरवा दोनों लेकर भाग गए।मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 392,34 के तहत लूट का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
संजय चौबे

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *