The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

बोधघाट पुलिस की सटोरियों के ख़िलाफ़ मुहिम में एक और सटोरी चढ़ा हत्थे

Spread the love

”सुभाष रतनपाल की रिपोर्ट”

जगदलपुर। दीवाली के ठीक पूर्व शहर में सटोरिये पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जगदलपुर शहर में किसी सटोरिये के द्वारा सट्टा का खेल खेलाया जा रहा है। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अति. पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा एवं ओम प्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के पर्यवेक्षण में सट्टा पर कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी बोधघाट धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में टीम तैयार कर रेड कार्यवाही हेतु रवाना कि गयी । रेड कार्यवाही के दौरान 01 सटोरिये को सट्टा का खेल खेलाते रंगे हाथ पकड़़ा गया है। जिससे पूछताछ में अपना नाम लिंगों राम कश्यप निवासी गीदम रोड जगदलपुर होना बताया है जिसका तलाशी लेने पर आरोपी के पास से सट्टा पट्टी और 3,150/-रूपये नकद बरामद किया गया है आरोपी का कृत्य जूआ एक्ट की परिधि में आने से आरोपी के विरूद्ध धारा 4(क) जूआ एक्ट के तहत थाना बोधघाट में अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही कर गिरफ्तार कर कार्यवाही कि गयी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor