The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

सोनम वांगचुक की हिरासत के विरोध में जबलपुर में प्रदर्शन

Spread the love

दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनशन के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के विरोध में मध्य प्रदेश के जबलपुर में रविवार को भंवरताल गार्डन में बड़ी संख्या में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने लोकतांत्रिक अधिकारों के समर्थन में शक्ति प्रदर्शन करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से चल रहे अनशन के दौरान की गई पुलिस कार्रवाई दुर्भाग्यपूर्ण है। उनका कहना था कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने और विरोध दर्ज कराने का अधिकार है तथा ऐसे आंदोलनों के प्रति संवेदनशीलता बरती जानी चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि सोनम वांगचुक पर्यावरण संरक्षण, हिमालयी क्षेत्रों की सुरक्षा, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और जनहित से जुड़े मुद्दे उठा रहे हैं, जिन पर सरकार को गंभीरता से संवाद कर समाधान निकालना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *