The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

राजनांदगांव के तीन क्रिकेट खिलाड़ी छग की सीनियर टीम में

Spread the love

राजनांदगांव। रणजी ट्रॉफी के इस सत्र के लिये छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने छत्तीसगढ़ क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है जिसमें अजय मंडल सहित जिले के तीन अन्य खिलाडिय़ों को उनके प्रदर्शन के आधार पर टीम में स्थान दिया गया है जिनमें विकल्प तिवारी, दीपक यादव एवं अर्षवीर भाटिया के नाम शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि  बीसीसीआई ने विगत दिनों जिला क्रिकेट एसोसिएशन की महिला खिलाड़ी महक नरवासे को भारतीय टीम अंडर -19 हेतु हाई परफार्मेंस शिविर हेतु सेंटर आफ एक्सीलेंस बैंगलोर के प्रशिक्षण शिविर हेतु आमंत्रित किया है। अभी-अभी महक नरवासे भारतीय टीम अंडर-19 में उप कप्तान रहते हुए लंका की टीम के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। एकदिवसीय में दोनों ही देशों के खिलाडिय़ों के मध्य सर्वाधिक विकेट लेकर महक नरवासे ने अपने चयन को सार्थक किया है। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने विगत दिनों 2026-27 वर्ष के लिए अपनी रणजी ट्रॉफी एवं अंडर – 23 टीम के खिलाडिय़ों की घोषणा की है। पुरुष सीनियर खिलाडिय़ों की रणजी ट्रॉफी टीम में राजनांदगांव के अजय मंडल, विकल्प तिवारी, दीपक यादव एवं अर्षवीर भाटिया चयनित किये गये।
सीनियर वर्ग हेतु में संभावित खिलाडिय़ों का एक सघन प्रशिक्षण शिविर बेंगलुरु में हो रहा है। इस 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के नवनियुक्त कोच श्री अमय खुरासिया इन संभावित खिलाडिय़ों को सघन प्रशिक्षण दे रहे हैं। पहली बार जिला क्रिकेट एसोसिएशन राजनांदगांव के चार खिलाडिय़ों को रणजी ट्रॉफी टीम के संभावित खिलाडिय़ों में शामिल किया गया है। डीसीए के 16 वर्ष के खिलाड़ी श्री अर्षवीर भाटिया को जुनियर वर्ग में उनके शानदार प्रदर्शन के कारण पुरुष सीनियर वर्ग की इस प्रतिष्ठित रणजी ट्रॉफी टीम में मौका दिया गया है। पिछले वर्ष विकल्प तिवारी ने भी बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान पुन: आकर्षित किया है। दीपक यादव को भी अंडर 23 वर्ग में कप्तानी करते हुए गेंद एवं बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन करने के कारण अवसर दिया गया है। राज्य की अंडर 23 टीम के संभावित खिलाडिय़ों में जिला क्रिकेट एसोसिएशन राजनांदगांव के आरिन द्विवेदी एवं बी. बालाजी राव का चयन भी संभावित खिलाडिय़ों में किया गया है। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के समस्त सदस्यों ने उपरोक्त 7 खिलाडिय़ों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी  है। उक्त जानकारी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के प्रवक्ता लक्ष्मण लोहिया ने दि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *