The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

सौरभ चंद्राकर की फर्जी पहचान का खुलासा, तस्वीर उसकी और पासपोर्ट पर दर्ज था दूसरे का नाम

Spread the love

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद उसके फर्जी पासपोर्ट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस पासपोर्ट में तस्वीर सौरभ चंद्राकर की है, लेकिन नाम श्रीलंकाई क्रिकेटर अजंता मेंडिस का दर्ज है। जांच एजेंसियों को आशंका है कि सौरभ ने कानूनी कार्रवाई और प्रत्यर्पण से बचने के लिए फर्जी पहचान का सहारा लिया हो सकता है। जांच के अनुसार, सौरभ ने इसी फर्जी पासपोर्ट के जरिए ओमान में प्रवेश किया था। दस्तावेज में उसे दक्षिण-पूर्व एशियाई नागरिक बताया गया है और अलग जन्मतिथि दर्ज है। इससे पहले भी सौरभ और उसके सहयोगी रवि उप्पल की अलग-अलग नागरिकताओं और दस्तावेजों में अलग-अलग जन्मतिथियां सामने आई हैं। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि फर्जी पहचान और दस्तावेज तैयार करने के पीछे कौन सा नेटवर्क काम कर रहा था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *