The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

नवागढ़ के स्कूल में 3 साल से बिना पढ़ाए शिक्षक ले रहा वेतन

Spread the love

बेमेतरा के नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पूर्व माध्यमिक शाला मिडिल स्कूल मरका में पदस्थ गणित शिक्षक हरजीत अनंत पर पिछले तीन सालों से बिना नियमित रूप से स्कूल आए वेतन लेने के गंभीर आरोप लगे हैं। छात्रों का कहना है कि शिक्षक अपनी मर्जी से स्कूल आते-जाते हैं और गणित विषय की पढ़ाई भी नहीं कराते, जिसकी जिम्मेदारी अन्य शिक्षकों को उठानी पड़ रही है। आरोप है कि इसके बावजूद उपस्थिति रजिस्टर में उनकी पूरे महीने की हाजिरी और हस्ताक्षर दर्ज रहते हैं। स्कूल के अन्य शिक्षक भी इस स्थिति से परेशान बताए जा रहे हैं, लेकिन विभागीय दबाव के कारण खुलकर सामने नहीं आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि मामले की जानकारी शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी है, फिर भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी और कलेक्टर से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल सका। अब सवाल उठ रहा है कि आखिर इस कथित लापरवाही पर कार्रवाई कब होगी और छात्रों को नियमित गणित शिक्षक कब मिल पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *