The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

इंदौर-महेश्वर में डूबने से 2 की मौत, एक युवक लापता

Spread the love

बारिश के मौसम में नदी, डैम और कुंडों का जलस्तर बढ़ने के साथ ही हादसों का सिलसिला भी बढ़ गया है। रविवार को इंदौर और महेश्वर क्षेत्र में पानी में डूबने की तीन अलग-अलग घटनाएं सामने आईं, जिनमें दो नाबालिगों की मौत हो गई, जबकि सहस्रधारा में तेज बहाव में बहे एक युवक की तलाश जारी है। महू के लोधिया कुंड में पिकनिक मनाने पहुंचे 17 वर्षीय किशोर की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई, वहीं चोरल डैम में 15 वर्षीय किशोर ने भी पानी में डूबकर दम तोड़ दिया। खरगोन जिले के महेश्वर स्थित सहस्रधारा में एक 30 वर्षीय युवक नदी के तेज बहाव में बह गया, जिसकी तलाश रेस्क्यू टीम द्वारा की जा रही है। लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बारिश के दौरान नदी, कुंड और डैम जैसे खतरनाक स्थानों पर जाने से बचें और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor