The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

हसौद थाने के बैरक में आरक्षक ने लगाई फांसी

Spread the love

जांजगीर- चाम्पा। सक्ती जिले के हसौद थाने स्थित बैरक में पदस्थ एक आरक्षक ने फांसी लगाकर जान दे दी। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
जानकारी के अनुसार, मृतक आरक्षक की पहचान जय लहरे 41 के रूप में हुई है। वे मूल रूप से भलवाही, लगरा, थाना पामगढ़ के निवासी बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आरक्षक का शव थाना परिसर स्थित बैरक में खिड़की से बोरा सिलने में उपयोग होने वाली प्लास्टिक की रस्सी के सहारे फंदे पर लटका मिला।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आरक्षक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और अन्य तथ्यों के आधार पर मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *