The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मंत्री ने विभिन्न क्षेत्रीय प्रतिनिधियों एवं जन सामान्य से की भेंट,दिव्यांगजन हितग्राहियों को किया चेक प्रदान

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज यहां रायपुर में उनके निवास में आये विभिन्न क्षेत्रीय प्रतिनिधियों एवं जन सामान्य से भेंट, मुलाकात कर क्षेत्र में हो रहे कार्यों के संबंध में चर्चा की। डॉ. डहरिया ने जन सामान्य से भेंट के दौरान उनकी विभिन्न समस्याओं की जानकारी ली एवं उन्हें हर संभव निराकरण के लिए उन्हें आश्वस्त किया। डॉ. डहरिया ने विभिन्न हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया। मंत्री डॉ डहरिया ने अपने निवास पर लोगों से भेंट मुलाकात के दौरान हितग्राहियों को समाज कल्याण विभाग की दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजना के हितग्राहियों को चेक प्रदान किया। हितग्राहियों में रायपुर जिले के आरंग विकासखण्ड के कोटनी ग्राम की सहोद्री बर्मन और चन्द्रशेखर बर्मन को एक लाख रूपए की राशि का चेक प्रदान किया। रानीसागर के चन्द्रशेखर साहू एवं उर्मिला साहू को 50 हजार रूपए, नवागांव की अनिला टोन्डे और छन्नूलाल बांधे को एक लाख रूपए और कागदेही के गोपेन्द्र कुमार सोनकर और कौशिल्या सोनकर को 50 हजार रूपए की राशि का चेक प्रदान किया। इसी तरह से नकटी कुम्हारी (तिल्दा) की गायत्री निषाद और भगवान सिंह को 50 हजार रूपए की राशि का चेक दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत प्रदान किया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor