The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

वायरल वीडियो के बाद हरकत में आई पुलिस, फर्जी प्लास्टर मामले की जांच एडिशनल DCP को सौंपी

Spread the love

बहुचर्चित ‘फर्जी प्लास्टर कांड’ में पुलिस महकमे की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी से करीब एक घंटे तक गहन पूछताछ की गई है।पूरे मामले में इंदौर पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एडिशनल DCP को सौंपी गई है। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने कोर्ट में पेशी से पहले फर्जी प्लास्टर खुलवाने के बदले 20 हजार रुपये की मांग की थी।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वायरल वीडियो और पूछताछ के आधार पर पड़ताल जारी है। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *