हिमाचल प्रदेश के चंबा में दर्दनाक बस हादसा, 7 लोगों की मौत
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर चालुज मोड़ के पास एक तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि बस में सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, बस बैरागढ़ से चंबा की ओर जा रही थी और उसमें करीब 15 से 20 लोग सवार थे। चालुज मोड़ के पास पहुंचते ही बस अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल उपचार के लिए सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। फिलहाल दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रशासन और पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं। ईश्वर घायलों को शीघ्र स्वस्थ करे।

