The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhEducationKnowledgeState

’’मैक विद्यार्थियों ने लहराया परचम, 10 विद्यार्थियों ने हासिल किए विष्वविद्यालय मेरिट में स्थान’’

Spread the love

महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज (ड।प्ब्), समता काॅलोनी रायपुर के विद्यार्थियों ने पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की सत्र 2024-25 की मेरिट सूची में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय को गौरवान्वित किया है। विभिन्न संकायों के कुल 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की टॉप मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर यह सिद्ध किया है कि महाविद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता के क्षेत्र में निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहा है। काॅलेज में 15 अगस्त को मेरिट सूची में आये 10 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान कर सम्मनित किया जायेगा।

इंटीरियर डिजाइन विभाग की छात्रा सुनिधि सोमानी ने बी.वाॅक. इंटीरियर डिजाइन में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी विभाग के छात्र ऋषि ए. गवरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विभाग का गौरव बढ़ाया।

वाणिज्य विभाग के विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए हिमांशी डागा (एम.कॉम.) ने द्वितीय स्थान, कामना दुबे (एम.कॉम.) ने तृतीय स्थान, तथा पूर्वी दहिया (बी.कॉम.) ने चतुर्थ स्थान, कली बजाज (बी.कॉम.) ने षष्ठम् स्थान प्राप्त किया।

प्रबंधन विभाग से भूमि अग्रवाल ने द्वितीय स्थान, पारिधि अग्रवाल ने पंचम स्थान तथा प्रखर गुप्ता ने सप्तम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय की उपलब्धियों में नया अध्याय जोड़ा।

कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग की छात्रा मुस्कान अग्रवाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विभाग का नाम रोशन किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के चेयरमेन डॉ. रमेश अग्रवाल, पूर्व चेयरमेन श्री राजेश अग्रवाल, सचिव श्रीमती सरिता अग्रवाल, प्राचार्य डॉ. जैस्मिन जोशी एवं उप-प्राचार्य डॉ. श्वेता तिवारी ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा महाविद्यालय में उपलब्ध उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये विद्यार्थी भविष्य में भी शिक्षा, अनुसंधान एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल कर महाविद्यालय, विश्वविद्यालय एवं प्रदेश का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *