The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhEducationKnowledgeMISCPUBLICINTERESTState

मैक में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह थीम- “आजादी गोज ग्रीन”

Spread the love

रायपुर। महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज, रायपुर में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस अत्यंत उत्साह, देशभक्ति एवं पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाया गया। इस वर्ष समारोह की थीम ष्आजादी गोज ग्रीनष् रखी गई, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों एवं उपस्थित अतिथियों को स्वच्छ, हरित एवं पर्यावरण-सचेत भारत के निर्माण में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय गोयल चेयरमेन, छत्तीसगढ. प्राइवेट यूनीवर्सिटी कमीषन थे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में  रामअवतार अग्रवाल अध्यक्ष, छत्तीसगढ. अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन एवं अशोक अग्रवाल सचिव, छत्तीसगढ. प्राइवेट यूनीवर्सिटी रेगुलेट्ररी कमीषन उपस्थित रहे। इस अवसर पर चेयरमैन श्री रमेश अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन राजेश अग्रवाल, सचिव श्रीमती सरिता अग्रवाल, प्राचार्य डॉ. जैस्मीन जोशी, उप-प्राचार्य डॉ. श्वेता तिवारी, प्रशासक शिवांगी मिश्रा तथा एचआर हेड शाहीन शेख सहित महाविद्यालय के सभी संकाय सदस्य एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय परिसर में अतिथियों के स्वागत से हुआ। रोवर-रेंजर दल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें समारोह स्थल तक पहुँचाया। इसके पश्चात भारत माता एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया, जिसमें सभी ने राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया। इसके उपरांत विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय की टीम द्वारा अनुशासन, एकता एवं देशभक्ति का परिचय देते हुए मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में मैक म्यूजिक टीम ने देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक सांस्कृ-तिक एवं नृत्य प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। छात्र-छात्राओं के प्रेरणादायी भाषणों में स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्र निर्माण, युवा सशक्तिकरण एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व को रेखांकित किया गया। मंच पर उपस्थित अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। प्राचार्य डॉ. जैस्मीन जोशी ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया। इसी अवसर पर महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका का भी विधिवत विमोचन किया गया। समारोह के दौरान विश्वविद्यालय टॉपर विद्यार्थियों तथा निपुण कैंप से जुड़े छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की गई।

इस अवसर पर उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों ने प्रेरणादायी उद्बोधन दिए। प्राचार्य डॉ. जैस्मीन जोशी ने विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से सक्षम एवं पर्यावरण-संपन्न भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। सचिव श्रीमती सरिता अग्रवाल ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं। चेयरमैन डॉ. रमेश अग्रवाल एवं पूर्व चेयरमेन राजेश अग्रवाल ने समारोह की सफलता पर सभी को हार्दिक बधाई दी। मुख्य अतिथि  विजय गोयल ने युवाओं को उत्कृष्टता प्राप्त करने एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि श्री रामअवतार अग्रवाल ने कार्यक्रम के सफल आयोजन की सराहना की, जबकि विशिष्ट अतिथि अशोक अग्रवाल ने भी सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।

कार्यक्रम के दौरान आजादी गोज ग्रीन थीम पर विशेष बल देते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता का वास्तविक अर्थ तभी सार्थक होगा, जब प्रत्येक नागरिक स्वच्छ, स्वस्थ एवं हरित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाए। उन्होंने युवाओं से वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में कंप्यूटर साइंस विभाग की सहायक प्राध्यापक सुश्री शोभा साहू ने महाविद्यालय की ओर से सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया। सफल मंच संचालन एवं विद्यार्थियों, प्राध्यापकों तथा कर्मचारियों के सक्रिय सहयोग से समारोह का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

पूरा महाविद्यालय परिसर देशभक्ति, उत्साह एवं पर्यावरण जागरूकता के रंग में रंगा रहा। यह आयोजन न केवल भारत की गौरवशाली स्वतंत्रता यात्रा का उत्सव था, बल्कि विद्यार्थियों को ष्आजादी गोज ग्रीन की भावना के साथ स्वच्छ, हरित एवं विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित करने वाला एक प्रेरक संदेश भी सिद्ध हुआ।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *