The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

गांजा बिक्री करते आरोपी आरोपी गिरफ्तार,दस हजार का माल जब्त

Spread the love

रायपुर। पुलिस ने थाना आजाद चौक क्षेत्र में गांजा बिक्री करते आरोपी राजकुमार वर्मा को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक थाना आजाद चौक पुलिस की टीम को सूचना मिली थी, कि थाना आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत स्थित घोराई तालाब रामकुण्ड पास एक व्यक्ति गांजा बिक्री कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना आजाद चौक पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए हुलिए के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम राजकुमार वर्मा निवासी रामकुण्ड आजाद चौक का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा तलाशी लेने पर उसके पास मादक पदार्थ गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी राजकुमार वर्मा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 400 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 10 हजार रूपए जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 236/21 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी – राजकुमार वर्मा पिता बलीराम वर्मा 31 वर्ष निवासी इंडियन क्लब चौक के पास रामकुण्ड थाना आजाद चौक रायपुर।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *