The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

WorshipBIHARMISCNational

करंट की चपेट में आने से सात श्रद्धालुओं की मौत, आधा दर्जन से ज्यादा गया घायल

Spread the love

लखीसराय। लखीसराय स्थित ऐतिहासिक अशोक धाम (इन्द्र दमनेश्वर महादेव मंदिर) में एक बड़ी घटना घटी है। दरअसल यहां बिजली के पोल में करंट की चपेट आने से सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बता दें कि सावन का तीसरा सोमवार होने के कारण आज मंदिर में जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में श्रद्दालु पहुंचे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।
जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह करीब 6.45 के आसपास हुआ। उस वक्त जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु कतार में खड़े थे। इसी दौरान बिजली के पोल में करंट आने से भगदड़ मच गई और एक के ऊपर एक श्रद्धालु गिरते चले गए। बताया जा रहा है कि सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि करीब आधा दर्जन घायल हो गए। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *