The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

राजधानी के भांठागांव चौक पर कपड़े में लिपटा मिला नवजात,पुलिस माता—पिता की कर रही है तलाश

Spread the love

रायपुर । रायपुर के भाठागांव रोड में सड़क किनारे रविवार शाम एक नवजात मिला है। नवजात कपड़ा में लिपटा हुआ था। उसकी रोने की आवाज सुनकर वहां से गुजर रही महिला ने नवजात नजदीक गई। और उसे गोद में उठाया कुछ देर आस—पास लोगों से पुछने के बाद इसकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
नवजात की मेडिकल जांच कराई गई। उसके बाद नवजात को कोटा मातृ आश्रय में छोड़ दिया गया। पुलिस नवजात के परिजनों की तलाश कर रही है। नवजात पूरी तरह स्वस्थ है। पुलिस ने बताया कि सड़क किनारे किसी ने कपड़े में लपटे कर नवजात को छोड़ दिया है। नवजात 20-25 दिन का है। वह पूरी तरह स्वस्थ है। उसे शाम को ही छोड़ा गया है। हालांकि किसी ने नवजात को छोड़ते हुए नहीं देखा है। पुलिस ने आसपास के अस्पतालों में नवजात की फोटो भेजी है। उनके परिजनों की तलाश की जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor