The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

प्रभारी मंत्री की अनुशंसा पर विकास योजना के अन्तर्गत 7.50 लाख रुपये के कार्य स्वीकृत

Spread the love

बेमेतरा। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत बेमेतरा जिले के प्रभारी मंत्री टीएस सिंहदेव की अनुशंसा पर जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग बेमेतरा द्वारा विकासखण्ड साजा के ग्राम पंचायत ओड़िया में शीतला मंदिर के पास सार्वजनिक कक्ष निर्माण कार्य के लिए 3 लाख रुपये तथा ग्राम ओड़िया में ओड़िया से जाता रोड में यात्री प्रतिक्षालय निर्माण कार्य के लिए डेढ़ लाख रुपये, ग्राम पंचायत मोहगांव एवं आश्रित ग्राम भोजेपारा में यात्री प्रतिक्षालय निर्माण-2 नग के लिए 3 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। इस निर्माण कार्य के लिए क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत साजा को बनाया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor