The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

जनगणना ट्रेनिंग से लौट रहे शिक्षक को कार ने ठोका, मौत

Spread the love

रायगढ़। खरसिया थाने के ग्राम मदनपुर में एक तेज रफ्तार कार ने जनगणना ट्रेनिंग से लौट रहे शिक्षक की स्कूटी को ठोकर मार दी। इससे शिक्षक की मौके पर मौत हो गई। इसके बाद एक साइकिल सवार को भी अपनी चपेट में लेते गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। इस संबंध में ग्राम कटाईपाली (सी) निवासी करम सिंह कमलवंशी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका छोटा भाई हेमसागर कमलवंशी, जो कन्या आश्रम तेन्दुमुड़ी में शिक्षक के पद पर पदस्थ थे, 20 अप्रैल को जनगणना प्रशिक्षण के लिए अपनी स्कूटी क्रमांक सीजी 13 एएस 4778 से मदनपुर हायर सेकेंडरी स्कूल गया था। शाम को जब वह घर लौट रहा था, तभी मदनपुर मुख्य मार्ग पर बांसमुड़ा की ओर से आ रही कार क्रमांक सीजी 11 एएक्स 1187 के चालक ने हेमसागर की स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उनकी स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद कार ने ग्राम ठुसेकेला निवासी साइकिल सवार द्वारिका प्रसाद राठौर को भी अपनी चपेट में ले लिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल द्वारिका प्रसाद को तत्काल इलाज के लिए खरसिया के पद्मावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक शिक्षक के शव को पीएम के लिए सिविल अस्पताल खरसिया भेज दिया गया है। पीएम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ धारा 281, 125 (ए) और 106 (1) के तहत मामला पंजीबद्ध करने के साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *