The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

असामाजिक तत्वों ने लगाईं 100 एकड़ में फैले पैरे को आग

Spread the love

देवरी-सारागांव। ग्राम पंचायत देवरी और सोनियापाठ के मध्य खेतों में रखे पैरा को असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। यह घटना 20 अप्रैल की शाम 7 बजे की है। आग लगते ही विकराल रूप धारण कर लिया। इस आग में 100 एकड़ क्षेत्र में फैली पराली जलकर राख हो गई।
इस घटना से खेतों में फैला पैरा खाक हो गया। इससे गौ माताओं और अन्य पशुओं के लिए चारे की समस्या होगी। गौरतलब है कि पराली जलाना कानूनन अपराध है, इसके बावजूद कुछ असामाजिक तत्व इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। भाजपा युवा मोर्चा सारागांव मंडल अध्यक्ष संजय साहू ने इस घटना की निंदा कर कहा कि 27 अप्रैल से “गौ माता सम्मान दिवस” मनाया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकारों से भारतीय संस्कृति और राष्ट्रहित में गौ संरक्षण के लिए आवश्यक अनुसंधान और अनुदान की मांग की जाएगी। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस तरह के कृत्य करने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *