ज्योतिरादित्य सिंधिया के उड़ान भरते ही छत्तीसगढ़ में सियासी बवंडर मचा,पूर्व मंत्री राजेश मूणत और भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर। केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के रायपुर दौरा के बाद उड़ान भरते ही छत्तीसगढ़ में सियासी बवंडर मच गया है। पूर्व मंत्री राजेश मूणत को गिरफ्तार कर पुलिस विधानसभा थाना ले गई है। साथ में कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं की भी गिरफ्तारी हुई है। इस कार्रवाई के बाद विधानसभा थाना छावनी में तब्दील हो गया है। विधानसभा थाने के बाहर जमकर हंगामा हो रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस लाठीचार्ज की तैयारी में जुट चुकी है। बता दें कि केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को काले झंडे दिखाने पहुंचे कांग्रेसियों पर कार्रवाई नहीं होने से पूर्व मंत्री राजेश मूणत भड़क गए। पूर्व मंत्री ने सिटी एएसपी को जमकर लताड़ा। इसी बीच भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में विवाद बढ़ गया। पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। पूर्व मंत्री मूणत को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने थाने से ही वीडियो जारी किया है। मूणत ने वीडियो जारी कर कहा कि पुलिस ने बेरहमी से मारपीट की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.