The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

अधिकारी कंपनी को 27 लाख का चूना लगा कर हुआ फरार,मामला दर्ज

Spread the love

दंतेवाड़ा। फ्लिपकार्ट के दंतेवाड़ा के कर्मचारी कांति कुमार सिंह 32वर्ष ने पुलिस को बताया कि दुर्ग जिले के रहने वाले देवेंद्र निषाद की पोस्टिंग कुछ महीने पहले कंपनी ने दंतेवाड़ा हब में की थी। उनका काम समय पर पैसों का हिसाब कर कंपनी के खाते में डलवाना था। ग्राहकों तक सामानों की डिलीवरी करने के लिए लोकल लड़कों को लगाया गया था, जिन्होंने अलग-अलग जगहों पर सामानों की डिलीवरी कर ग्राहकों से लगभग 27 लाख 23 हजार 804 रुपए पैसा वसूल कर देवेंद्र को दिए थे। इसे देवेंद्र ने कंपनी के खाते में जमा नहीं किया और सारे पैसे लेकर भाग निकला। मामले की जानकारी लगते ही कंपनी के अन्य कर्मचारियों ने इसकी शिकायत पुलिस थाना में की। मामला दंतेवाड़ा सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

कुछ दिनों तक जब कंपनी के खाते में राशि जमा नहीं हुई तो एरिया मैनेजर अनीश चौबे ने कर्मचारियों को मेल कर पैसों की जानकारी मांगी थी। उन्हें भनक लग गई थी कि देवेंद्र ने पैसे का गबन किया है। एरिया मैनेजर ने पहले देवेंद्र को फोन कर पैसे जमा करने को कहा। देवेंद्र ने पैसे न देने की बात कही और कहा कि मेरे पास से सारे पैसे खर्च हो गए हैं। इसके बाद उन्होंने अन्य लोगों को फोन कर पैसे गबन करने वाले मामले की जानकारी दी। एरिया मैनेजर से बात होने के बाद ही देवेंद्र फरार हो गया। उसने अपना फोन भी बंद कर दिया है। यह पूरा मामला 2 दिन पहले का है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *