The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

होटल में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद

Spread the love

रायपुर। रायपुर के विधानसभा रोड स्थित होटल रॉयल कैसल में पुलिस ने छापेमार कार्रवाई की गई है। होटल में अवैध रूप से शराब पिलाई जा रही थी। जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर 10 लीटर से अधिक महंगी ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद किया है। होटल के कमरे में लोग शराब पीते भी पाए गए। विधानसभा थाना क्षेत्र का मामला है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को लंबे समय से शिकायत प्राप्त हो रही थी कि होटल में अवैध रूप से देर रात तक शराब पिलाई जाती है। मौके से होटल में 10 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। होटल के मैनेजर शक्ति पांडे के खिलाफ आबकारी एक्ट 34/2 के तहत कार्रवाई की गई है। होटल संचालक के भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor