The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

रेत में दबी मिली मृतका की हुई शिनाख्त, शार्ट पीएम में कई खुलासे

Spread the love

महासमुंद। खल्लारी थाने के ग्राम पंचायत झारा में सोमवार को गांव से कुछ दूरी पर स्थित एक नाले के रेत में दफन एक युवती की लाश मिली थी। मृतका की पहचान 18 वर्षीय भारती टंडन, पिता श्यामलाल टंडन के रूप में हुई। शार्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट और जांघ पर खरोंच के निशान पाए गए हैं। इससे उसकी हत्या की पुष्टि हुई है। दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है। युवती के आंतरिक अंगों के नमूने फॉरेंसिक जांच के लिए रायपुर भेजे जा रहे हैं। पुलिस ने युवती से मेलजोल रखने वाले कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
गौरतलब है कि जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत झारा में 22 जून की दोपहर 2:30 बजे गांव के ही कुछ लोगों ने युवती के शव को देखा था। रेत से बाहर निकले शरीर के कुछ हिस्से को देखकर लोग डर गए। युवती के पैर के पंजे का हिस्सा जीव-जंतु खा गए थे, जबकि निचला हिस्सा बिना कपड़ों के था। नीचे पहनी हुई लेगिंग कुछ दूरी पर पड़ी मिली। यह सब देखकर ग्रामीणों ने लाश मिलने की सूचना खल्लारी पुलिस को दी।
पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। शाम होने और शव के डिकंपोज होने के कारण उसी दिन पोस्टमार्टम नहीं हो सका। बाद में शव को महासमुंद मेडिकल कॉलेज सह जिला अस्पताल भेजा गया, जहां मंगलवार को पोस्टमार्टम किया गया।

शार्ट पोस्टमार्टम में डॉक्टर को युवती के सिर पर 6 इंच लंबा घाव किसी धारदार हथियार से किया जाना पाया गया है। घाव इतना गहरा था कि युवती की सिर की हड्डी टूटी हुई पाई गई है। युवती की जांघ में गहरे खरोंच के निशान मिले हैं। अंदेशा जताया जा रहा है कि हत्या से पहले युवती से रेप किया गया है, इसके चलते युवती के इंटर्नल पार्ट का भी सैंपल लिया गया है।
परिजनों के मुताबिक युवती का जन्मदिन 19 जून को था। उसी दिन वह 18 वर्ष की हुई थी। बताया जा रहा है कि उसका एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। ठीक उसी रात यानी 19-20 जून की दरमियानी रात 3 बजे वह घर से गायब हो गई थी। जन्मदिन होने के कारण वह छिपकर उस रात उसी युवक से मिलने गई होगी। अगले दिन यानी 20 जून को परिजनों ने परिचितों के यहां उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई पता नहीं चला। थक-हारकर परिजनों ने खल्लारी थाने में उसकी मिसिंग रिपोर्ट दर्ज कराई और 22 जून को नाले की रेत में दफन उसकी लाश मिली। बताया जा रहा है कि युवती 11वीं पास कर इसी साल 12वीं में प्रवेश लेने वाली थी। तीन बहन और एक भाई में से मृतका सबसे बड़ी थी। पुलिस ने इस हत्या से जुड़े मामले की जांच शुरू कर दी है और जिस युवक से भारती का प्रेम-प्रसंग था, उस युवक सहित अन्य युवकों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही युवकों के मोबाइल फोन भी खंगाले जा रहे हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *