The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

सरपंच और पंचों का सामाजिक बहिष्कार, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार

Spread the love

बालोद जिले के डौंडीलोहारा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत किसना में पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों के बीच विवाद गहराता जा रहा है। महिला सरपंच डोमेश्वरी यादव, उपसरपंच और दो पंचों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर आरोप लगाया कि पिछले छह से सात महीनों से उनका सामाजिक बहिष्कार किया जा रहा है और पंचायत के कामकाज में लगातार बाधा डाली जा रही है। उनका कहना है कि पंचायत चुनाव में पराजित हुए कुछ लोग मनरेगा समेत अन्य विकास कार्यों को प्रभावित कर रहे हैं तथा पंचों को ग्रामसभा और बैठकों में शामिल होने से रोका जा रहा है। सरपंच ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोगों द्वारा पंचों को मंदिर में शपथ दिलाकर बैठकों से दूर रहने के लिए दबाव बनाया जा रहा है और शामिल होने पर जुर्माने की धमकी दी जाती है। उनके अनुसार अविश्वास प्रस्ताव विफल होने के बाद विवाद और बढ़ गया है। मामले की शिकायत पुलिस से भी की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और पंचायत के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *