The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

खुज्जी विधायक ने पुलिस पर जताया अविश्वास सुरक्षा वापस लौटाई

Spread the love
“उदय मिश्रा की रिपोर्ट”

राजनांदगांव। खुज्जी विधायक छन्नी साहू ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर पुलिस अधीक्षक की अनुपस्थिति में नगर पुलिस अधीक्षक गौरव राय (IPS) को पुलिस प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई सुरक्षा को लौटाते हुये कहा कि मेरे पति के खिलाफ जब शिकायत हुई तो बिना किसी जांच के 3 दिन के अंदर अनुसूचित जाति जन जाति अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया गया और 2 माह हो गए मेरे द्वारा शिकायत किए हुए अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई जब सुरक्षा कर्मियों के बयान भी उस समय नही लिए गए और दबाव में इकतरफा कार्यवाही की गई , इसलिए सुरक्षा कर्मियों के रहने या न रहने का कोई ओचित्य नही।
उन्होंने अपने पति चंदू साहू को भी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में छोड़ दिया तथा कहा कि जो कार्यवाही करना हो करें। इसके बाद वे अपनी एक्टिवा से पुलिस अधीक्षक कार्यालय से रवाना हो गईं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *