The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

ट्रेन की चपेट आने से युवक गंभीर रूप से घायल,अस्पताल में इलाज जारी

Spread the love

बिलासपुर। कटनी रेल मार्ग के कलमीटार रेलवे स्टेशन के पास एक युवक ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल अवस्था में रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला, जिसे कलमीटार रेलवे स्टेशन से माल गाड़ी द्वारा करगी रोड स्टेशन भेजा गया। जहां से स्वास्थ्यकर्मी डायल 112 की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा लेकर पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार डिंडौरी मध्य प्रदेश निवासी मन्ना घोपत बिलासपुर कटनी रेल मार्ग के कलमीटार रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर घायल पड़ा हुआ था जिस स्टेशन मास्टर द्वारा माल गाड़ी से घायल युवक को इलाज के लिए करगी रोड स्टेसन भेजा गया जहां कोटा थाना की डायल 112 की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा में भर्ती किया गया। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor