The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

12 किलो गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार,फरार आरोपी की जांच में जुटी टीम

Spread the love

गौरेला। 12 किलो गांजा के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक थाना प्रभारी गौरेला की टीम के द्वारा लालपुर ग्राउंड में अपने मातहतों के साथ घेराबंदी किये। तय समय से पूर्व आरोपी पैदल एक प्लास्टिक की बोरी लेकर वहां आये व्यापारी बने पुलिस के कर्मचारी को एक आरोपी के द्वारा पहचान लिये जाने पर झाडियों का फायदा उठाकर भाग जाने में सफल हुआ। नारकोटिक एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुये कार्यवाही के दौरान आरोपी सागर बाजरा के कब्जे से प्लास्टिक बोरे में एक-एक किलो के पैकेट में 12 किलो गांजा कीमती जुमला रकम 84000 रूपये को जप्त किया गया। आरोपी सागर बाजरा पिता मेवालाल बाजरा 23 वर्ष निवासी रेंजराभार- लालपुर, थाना गौरेला को गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। फरार आरोपी सन्नु उर्फ राधे राठौर की पतासाजी की जा रही है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जावेगा। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के द्वारा कहा गया कि छोटे बडे जो भी गांजे के अवैध कारोबार में संलिप्त है उन व्यक्तियों को चिन्हांकित कर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *