The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

बालको के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों से लगभग 5000 नागरिकों को हुआ लाभ

Spread the love
“बीएन यादव की रिपोर्ट”

कोरबा/बालकोनगर। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने हेल्पएज इंडिया के सहयोग से चलित स्वास्थ्य इकाई संचालित की है। सामुदायिक विकास कार्यक्रम की इस परियोजना से कोरबा के 45 ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लगभग 5000 नागरिक लाभान्वित हो चुके हैं। पूर्व निर्धारित तीन स्थानों पर प्रतिदिन स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं जहां जरूरतमंदों का निःशुल्क उपचार किया जाता है।उपचार आपके दरवाजे थीम पर संचालित चलित स्वास्थ्य इकाई में एमबीबीएस डॉक्टर के साथ अन्य प्रशिक्षित चिकित्साकर्मी सेवाएं दे रहे हैं। जरूरतमंदों को निःशुल्क परामर्श और चिकित्सा सुविधाएं दी जा रही हैं। मुधमेह, उच्च रक्तचाप सहित अन्य सामान्य बीमारियों की जांच की सुविधा इकाई में मौजूद है। सामान्य बीमारियों के लिए दवाइयां निःशुल्क दी जाती हैं। ऐसे वरिष्ठ नागरिक जो बिस्तर से उठ पाने में असमर्थ हैं, उन्हें स्वास्थ्य इकाई में तैनात चिकित्सा दल द्वारा घर पर जाकर चिकित्सा मुहैया कराई जाती हैं। शिविरों के माध्यम से नागरिकों को पोषाहार एवं स्वच्छता के महत्व से परिचित कराया जा रहा है। रूगबहरी में 29 मार्च, 2022 को वृहद स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने शिविर में पंजीकृत लगभग 200 जरूरतमंदों का उपचार किया। मधुमेह, रक्तचाप एवं रक्त संबंधी अनेक परीक्षण किए गए।
ग्राम पंचायत रूगबहरी की सरपंच चंदा मंझवार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति नागरिकों में जागरूकता कम है। इसकी वजह से ग्रामीणों क्षेत्रों में नागरिकों के बीमार होने की दर अपेक्षाकृत अधिक होती है। चूंकि उनके पास संसाधनों की कमी होती है इसलिए ज्यादातर वे नीम-हकीमों के प्रभाव में आकर गलत इलाज का शिकार बन जाते हैं। बालको द्वारा संचालित ‘उपचार आपके दरवाजे’ कार्यक्रम ग्रामीणों के लिए वरदान की तरह है। उन्होंने रूगबहरी में वृहद स्वास्थ्य शिविर के आयोजन के लिए बालको प्रबंधन को साधुवाद दिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *