The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

2 करोड़ के गांजे के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

धमतरी। धमतरी पुलिस एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिनी है। पुलिस ने 2 करोड़ रुपए का गांजा पकड़ा है। इसे तस्कर ओडिशा से लेकर आ रहे थे। जिसमें राजस्थान के 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है।
दरअसल, बोराई थाना के पास बैरियर लगाकर पुलिस की टीम आने-जाने वाले लोगों की जांच कर रही थी। इसी जांच के दौरान पुलिस ने एक ट्रक को भी जांच करने के लिए रोका था। पुलिस द्वारा ट्रक रोकने के बाद ट्रक अंदर बैठे शख्स पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करने लगे। पूछताछ के बाद ट्रक सवार दोनों को नीचे उतारा गया। जिसमें पुलिस को ट्रक की पीछे डाले से 46 बोरियों में 10 क्विंटल 55 किलो गांजा मिला। इस मामले में पुलिस ने गोपाल गुर्जर 22 वर्ष और प्रभु लाल गुर्जर 22 वर्ष को गिरफ्तार किया। दोनों राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों से गांजा, ट्रक मोबाइल समेत 2 करोड़ 31 लाख रुपए का माल जब्त किया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor