The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की मुआवजे की ऑनलाइन हेराफेरी, समाज के शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच

Spread the love

भानुप्रतापपुर । सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता नाबालिग को शासन से प्राप्त मुआवजे की राशि को अज्ञात लोगों द्वारा अकाउंट से निकाला जा रहा है। इसकी शिकायत गांड़ा गंधर्व समाज के लोगों ने थाने में दर्ज कराई है। जानकारी मिली है कि 6 माह पूर्व होली की पूर्व रात्रि पर नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था, जिसमें प्रमुख आरोपी पुलिस एसआई किशोर तिवारी था, जो कि अब तक फरार है। बाकी तीन आरोपी जेल दाखिल हैं। इस मामले की पीड़िता को शासन से 4 लाख 12 हजार 5 सौ रुपयों की सहायता राशि मिली थी, उसमें से किसी के द्वारा लगभग डेढ़ लाख रुपए निकाल लिए गए थे, जबकि पीड़िता ने इस बारे में अनभिज्ञता प्रकट की है। वहीं 22 अक्टूबर को उसके खाता में लगभग एक लाख रुपए जमा भी किए गए हैं। जो कि आरोपित के किसी रिश्तेदार ने जमा कराना बताया जा रहा है। इस पूरी घटना की शिकायत समाज के अध्यक्ष राजू टांडिया के नेतृत्व में थाने जाकर की गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor