The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

युवती को बदनाम करने वाला आरोपी गिरफ्तार,व्हाट्सएप SMS कर करता था तंग

Spread the love

गरियाबंद। पुलिस ने युवती की शिकायत पर एक युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक प्रार्थिया ने फिंगेश्वर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई की कमलनारायण नामक व्यक्ति ने पीड़िता को बदनाम व बेइज्जत करने की नियत से कई दिनों से इसे आते जाते समय घूरता है तथा पीछा करता था चुपके से इनका फ़ोटो खींच कर अपने व्हाट्सएप स्टेटस में डाल कर “आज मैं मरने जा रहा हूँ, बेवफा सनम तुमने मुझे शादी करूँगी करके धोखा दिया है, मेरे जीवन को नरक में डाल दिया है”लिखकर व्हाट्सएप स्टेटस में डाल कर बदनाम किया है कि रिपोर्ट पर थाना फिंगेश्वर में धारा 509(ख) भादवि के तहत अपराध दर्ज किया गया।
मामला गंभीर प्रकृति का एवं महिला अपराध से संबंधित होने से घटना की जानकारी जिले के आला अधिकारियों को दी गयी। पता तलाश कर के आरोपी को पकड़कर पूछताछ किया गया जो जुर्म कबुल करना स्वीकार किया वह घटना में प्रयुक्त मोबाइल को जप्त किया गया है आरोपी के खिलाफ अपराध सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor