The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

सराफा व्यापारी से 3 किलो चांदी के जेवर लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

दुर्ग। साप्ताहिक बाजार से घर वापस लौट रहे सराफा व्यापारी से लूटपाट के मामले में मोहन नगर थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद संबंधित थाना के सुपुर्द कर दिया है। आरोपियों के पास से लगभग 3 किलो चांदी के जेवर बरामद किया गया है। बता दें कि 6 अक्टूबर को राजनांदगांव जिले के सोमनी थाना के ग्राम वन बघेरा सप्ताहिक बाजार से वापस लौटते वक्त सराफा व्यापारी से तुम्हारी लेवा जाने रास्ते में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था। सोमनी थाना में धारा-34, 341, 394 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया था। मामले में मोहन नगर थाना पुलिस ने दुर्ग सिरसा चौकी निवासी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में चालक दास उर्फ चंदन साहू पिता जीवन लाल साहू 24 वर्ष, सुनील साहू पिता बंसीलाल साहू 29 वर्ष और करण साहू पिता रामअवतार साहू 36 वर्ष शामिल हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *