The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

टी-20 विश्वकप क्रिकेट मैच के दौरान भारत, पाकिस्तान के बीच सट्टा खिलाते 5 सटोरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,नकदी सहित मोबाइल जप्त

Spread the love

भिलाई। भारत-पाकिस्तान के बीच खेला गया टी20 क्रिकेट मैच में सट्टा खिलाते 5 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। खुर्सीपार थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार सटोरियों के पास से मोबाइल, नगद राशि बरामद किया गया है इसके अलावा एक कॉपी बरामद हुई है जिसमें लाखों रुपए का हिसाब किताब लिखा हुआ है। टीआई शर्मा ने सटोरियों के संबंध में बताया कि मुखबिर से उन्हें सूचना मिली जोन 03 मस्जिद के पास सकलैन सिद्धीकी नाम का टी-20 विश्वकप क्रिकेट मैच के दौरान भारत, पाकिस्तान के बीच किकेट मैच का मोबाईल फोन के माध्यम से अपने घर में रूपये पैसे का दाव लगाकर सट्टा नामक जुआ खिला रहा है खुर्सीपार पुलिस टीम जोन 03 मस्जिद के पास रेड कार्यवाही किया जहां पर सकलैन सिद्धीकी अपने मोबाइल पर क्रिकेट मैच पर रूपये पैसे का दाव लगाकर सट्टा खिलाते रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से रेडमी कंपनी का मोबाईल नगदी रकम 1,500 रूपये बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध 4 (क) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

इसी तरह जोन 01 शिवालय खुर्सीपार के पास कुछ लोगों द्वारा टी-20 विश्वकप किकेट मैच पर रन ओवर विकेट के सामने रूपये पैसे का दाव लगाकर सट्टा नामक जुआ खिला रहा है कि सूचना पर खुर्सीपार पुलिस जोन 01 शिवालय खुर्सीपार के पास रेड कार्यवाही किया जो सटोरियो 1. अमीत 2. जितेन्द्र सोनी 3 पवन यादव 4. सद्दाम हुसैन सभी निवासी कैम्प 02 छावनी को रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से 04 नग: मोबाइल 60 नग सट्टा पट्टी सहित नगदी रकम 7,000 रूपये बरामद किया गया। आरोपियो के विरूद्ध 4 (क) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *