The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

फर्जी जाति प्रमाण पत्र धारक अफसरों और कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद भी मुश्किलें कम नहीं

Spread the love

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ में फर्जी जाति प्रमाण पत्र धारक अफसरों और कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद भी मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग ने इन सभी से वसूली करने और एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए एक पत्र आयोग ने शासन को लिखा है। आयोग की सदस्य अर्चना ने बताया कि फर्जी जाति प्रमाण पत्र वाले जनप्रतिनिधियों के खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी। इनमें डिप्टी कलेक्टर और डीएसपी रैंक तक के अफसर शामिल हैं। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के दौरे पर पहुंची आयोग की सदस्य अर्चना पोर्ते ने बताया कि फर्जी जाति प्रमाण पत्र धारकों को बर्खास्त कर दिया गया है। अब आयोग के सचिव ने ऐसे फर्जी जाति प्रमाण पत्र धारित घोषित व्यक्तियों पर समुचित कार्रवाई के लिए सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव को पत्र लिखा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor